फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे के आदी युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 28 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे के कारण हुई है। युवक का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को फोन पर जानकारी दी कि मृतक नशे का आदी था और संभवत ट्रेन या अन्य किसी साधन से हांसी पहुंचा था। युवक की पहचान 34 वर्षीय सुखदीप, निवासी ब्यूरोकलां (मानसा, पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते दो-तीन दिन से उसे नागरिक अस्पताल के आसपास घूमते हुए देखा जा रहा था। कुछ लोगों ने उसे अस्पताल परिसर में भी देखा था और मरीज समझकर अनदेखा कर दिया था।
युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। पहचान के लिए पुलिस ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में युवक की तस्वीर साझा की, जहां से उसकी शिनाख्त हो सकी। इसके बाद पुलिस को युवक के गांव के सरपंच का संपर्क नंबर मिला, जिन्होंने मृतक के भाई का नंबर उपलब्ध कराया। भाई को सूचना देकर पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें