फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार दूसरे दिन हुई बूंदाबांदी

Mon, 13 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार दूसरे दिन रविवार को कई जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी से लेकर बारिश हुई। वहीं, बाकी जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आज से घना कोहरा छाएगा। तापमान में भी गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विभाग ने 13 व 14 दिसंबर को घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को बादलवाही रही। इस दौरान अंबाला, हिसार, सिरसा, करनाल व यमुनानगर आदि जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में भी 2.0 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 3.6 डिग्री ऊपर रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया है। अब हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो गई है। वातावरण में नमी काफी है। इस कारण सुबह के समय घना कोहरा छाएगा। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी और शीत दिवस की भी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 48 घंटों में हुई बारिश
जिला-बारिश मिमी में
अंबाला-25.5
हिसार-13.0-
करनाल-2.6
महेंद्रगढ़-14.0
रोहतक-3.0
भिवानी-6.0
सिरसा-3.2
चरखी दादरी-3.5
गुरुग्राम-3.0
पानीपत-2.0
सोनीपत-5.0
यमुनानगर-5.0
नोट : बारिश का यह आंकड़ा शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार शाम 5:30 बजे तक का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें