फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे ओले

विज्ञापन
Drizzle in some places in the city and hail fell in rural areas - फोटो : Hisar
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को शहर में जहां कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उधर, बूंदाबांदी व ओलावृष्टि से फिर से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार रविवार को भी आंशिक बादल छाये रहेंगे। इसके अलावा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा तीन मार्च के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके असर से 5 व 6 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप भी जल्दी निकल आई। हालांकि इसके बाद हल्के बादल आ गए। दिनभर बादलों व सूर्य के बीच लुकाछिपी चलती रही। दिनभर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। शाम चार बजे मौसम बदला और बादल घिर आए। इस दौरान शहर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ क्षेत्र एकदम सूखे रहे। इस दौरान शहर में 0.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। शनिवार को दिन का तापमान 24.3 व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विज्ञापन

यहां हुई ओलावृष्टि
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बात करे तो हांसी व उकलाना में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि सिवानी क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। अग्रोहा में हल्की ओलावृष्टि हुई है। एचएयू के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है, वहां गेहूं की अगेती व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जो फसलों के फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें