फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घरों से कचरा उठान के लिए गंभीर रहें चालक, शिकायत का न दें मौका

विज्ञापन
डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियों के चालकों व यूनियन पदा​धिकारियों के साथ बैठक करते संयुक्त आ
विज्ञापन
हिसार। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल ने स्वच्छता शाखा में कार्यरत चालकों व यूनियन पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान संयुक्त आयुक्त ने कहा कि घरों से कचरा उठान के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। कचरा उठाने वाली सभी गाड़ियों के चालक गंभीरता से कार्य करें। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले 5 चालकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे यह बैठक शुरू हुई। बैठक में संयुक्त आयुक्त ने कहा कि शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है। 11 से 20 वार्ड का घरों से कचरा उठाने का टेंडर भी खत्म हो चुका है और अब नया हाउस भी आ जाएगा। निगम को शहर के काफी क्षेत्रों से कचरा उठान के संंबंध में शिकायतें मिल रही हैं। खासकर अर्बन एस्टेट टू एरिया से ज्यादातर शिकायतें आ रही हैं। इसके अलावा वह खुद भी शहर का निरीक्षण कर रहे हैं और काफी जगह उन्हें कचरा पड़ा दिखाई देता है।
डॉ. प्रीतपाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी व गाड़ी चालक ऐसे काम करें कि लोगों को शिकायत करने का मौका ही न मिले। साथ ही उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से भी कहा कि वह भी सफाई कर्मचारियों को अच्छा व गंभीरता से कार्य करने के लिए प्रेरित करें। इस पर यूनियन प्रधान सुरेंद्र ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। भविष्य में इस संबंध में कोई भी शिकायत नहीं आएगी। इस अवसर पर सीएसआई राजकुमार, कार्यालय सहायक सुरेन्द्र वर्मा, सफाई दरोगा सहित वार्ड नंबर 11 से 20 के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले ड्राइवर मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसटीपी व अस्पतालों का किया निरीक्षण
उधर, शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य 5वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान टीम ने राजगढ़ रोड एसटीपी के अलावा सीएमसी अस्पताल, हार्मोनी अस्पताल, सेवक सभा अस्पताल व सपरा अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने जिमखाना क्लब का भी दौरा किया। इसके अलावा टीम ने वार्ड 17 में सफाई व्यवस्था के संबंध में लोगों से सवाल-जवाब किए। अभी शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य 4 से 5 दिन और चलेगा। जब से स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू हुआ है, तब से अब तक यह पहली बार होगा कि शहर में 9 से 10 दिन सर्वेक्षण का कार्य चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें