फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भूना की ऋषि नगर कॉलोनी में पेयजल संकट, लोग दूसरे वार्डों से ला रहे पानी

Sat, 26 Oct 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
दूसरे वार्ड से पानी लेकर आते हुए भूना के ऋषि नगर कॉलोनी की महिलाएं व बच्ची। 
विज्ञापन
भूना। शहर की ऋषि नगर कॉलोनी में शांति निकेतन स्कूल के पास वार्डवासी पिछले कई वर्षों से पीने के पानी का संकट झेल रहे हैं। कॉलोनी की महिलाओं को पैदल चलकर कई दूर से पीने के पानी को लाना पड़ता है। यहां के लोग शहर में होने के बावजूद गांवों से भी बदतर स्थिति का सामना कर रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बावजूद समाधान के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि ठेकेदार ने यहां पाइप लाइन दबाने के लिए टेंडर तो ले लिया। मगर उन्होंने अवैध कॉलोनी में पाइप लाइन डालकर अपना डबल फायदा उठा लिया। इसमें जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी मिलीभगत रही। ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। वार्डवासियों ने अब जिला प्रशासन से कॉलोनी में पाइप लाइन दबवा कर स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने की मांग की है, ताकि उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें