फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आजाद नगर में 14.17 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जाएगी ड्रेनेज लाइन

विज्ञापन
आजाद नगर का मेन रोड।
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर मेन रोड पर करीब 14.17 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग ने इस कार्य के लिए टेंडर लगा दिया है। टेंडर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है।
विज्ञापन

पहली बार में ही टेंडर सिरे चढ़ जाता है तो संभावना है कि दिसंबर में धरातल पर यह काम शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एजेंसी को एक साल का समय दिया जाएगा।

आजाद नगर मेन रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला बना हुआ है। मगर इसके लिए कोई डिस्पोजल नहीं बना रखा है और इसका कनेक्शन सीधे सीवर लाइन में किया हुआ है। इस वजह से नाला कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन

हालात यह है कि थोड़ी सी बारिश होते ही मेन रोड जलमग्न हो जाता है। मानसून सीजन में यहां के हालात और भी बुरे हो जाते हैं। जलभराव के कारण सड़क को बार-बार नुकसान पहुंचता है। चूंकि बीएंडआर इस रोड का नए सिरे से निर्माण करेगा।
ऐसे में अगर यहां जलभराव की समस्या रहती तो नया रोड भी जल्द ही टूट जाएगा। इसे देखते हुए यहां ड्रेनेज के लिए नई लाइन बिछाने का फैसला किया गया।

एक प्रोजेक्ट के बचे हुए बजट से पूरा होगा यह काम

जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से बरवाला चुंगी से लेकर हिसार मेजर ड्रेन तक बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। यह प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है और इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूर हुए बजट में से करीब 14 करोड़ रुपये बच गए। चूंकि आजाद नगर में भी बरसाती पानी की निकासी का कार्य करवाया जाना है तो इस बचे हुए बजट का इस्तेमाल यहां किया जा रहा है।

यह कार्य करवाया जाएगा

इस प्रोजेक्ट के तहत आजाद नगर मेन रोड और साथ लगती गलियों में पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस लाइन पर जगह-जगह मैनहोल भी बनाए जाएंगे ताकि समय-समय लाइन की सफाई की जा सके। इसके तहत गंगवा गांव के जलघर में डिस्पोजल व पंप चैंबर का भी निर्माण किया जाएगा। यहां से पाइप लाइन के जरिये पानी हिसार मल्टीपर्पज ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा लघु सचिवालय डिस्पोजल पर स्टॅार्म वाटर मशीनरी को भी अपग्रेड किया जाएगा।

यह होगा फायदा

इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने से वार्ड 18 व 19 की 50 हजार से ज्यादा की आबादी को फायदा होगा। आजाद नगर मेन रोड पर 100 से ज्यादा व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। जलभराव होने से इनके व्यापार पर भी असर पड़ता है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से इन्हें जलभराव के कारण होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी।

ड्रेनेज लाइन बिछने के बाद ही शुरू हो सकेगा सड़क का निर्माण कार्य

बालसमंद नहर से लेकर नेशनल हाईवे तक राजगढ़ रोड का पुनर्निर्माण किया जाना है। मगर रोड के पुनर्निर्माण से पहले ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसके बाद ही रोड का निर्माण किया जाएगा। हालांकि अभी रोड निर्माण के लिए वन विभाग से एनओसी मिलनी बाकी है। इसके अलावा अभी बीएंडआर की तरफ से टेंडर भी लगाया जाना बाकी है।
ड्रेनेज लाइन बिछाने का टेंडर लगा दिया है। जल्द ही इस कार्य का शुरू करवाया जाएगा। इस लाइन के बिछने से यहां के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


- संजय दुहन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें