फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीतकर विश्व स्तर पर हरियाणा का गौरव बढ़ा चुके हैं हिसार के डॉ. विकास शर्मा

विज्ञापन
डॉ. विकास शर्मा, केमिस्टरी शिक्षक डीपीएस हिसार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। हिसार सेक्टर-14 में रहने वाले केमिस्ट्री शिक्षक डॉ. विकास शर्मा 11 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीतकर पूरे विश्व में हरियाणा व हिसार का गौरव बढ़ा चुके हैं। डॉ. विकास शर्मा द्वारा किया जाने वाले केमिकल फन एक्टिविटी गेम विज्ञान के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह केमिकल फन एक्टिविटी करने वाले डॉ. विकास शर्मा भारत के पहले केमिस्ट्री शिक्षक हैं।
विज्ञापन

डॉ. विकास शर्मा हिसार दिल्ली पब्लिक स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। करीब 15 वर्ष पहले डॉ. विकास शर्मा ने शिक्षक के पद पर ज्वाइन किया था। विकाश शर्मा को केमिकल साइंस रिसर्चर, इनोवेटर, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर व इंटरनेशनल लेखक के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। विकास शर्मा के पिता आनंद देव शर्मा प्राइवेट जॉब करते हैं। माता अंजना शर्मा गृहिणी हैं। काबलियत व क्रिएटीविटी के कारण विकास शर्मा को स्कूल में ऑलराउंडर व वन मैन आर्मी के नाम से भी पहचाना जाता है।
डॉ. विकास शर्मा को 15 वर्षों से अधिक शिक्षण व रिसर्च कार्य, स्पेशलिस्ट इन मेकिंग इनोवेटिव साइंस प्रोजेक्ट्स, एक्सपर्ट इन केमिकल फन एक्टिविटी शोज, पर्यावरण संरक्षण, सेव नेचर, हेल्थ, हाइजीन, न्यूट्रीशन रिसर्च कार्य, अंग्रेजी लेखन में लगातार 9 गोल्ड मेडल के साथ ट्रिपल गोल्डन हैट्रिक, प्रोफेशनल एक्सटेंशन लेक्चर एक्सपर्ट का अनुभव है।
विज्ञापन

इन अवॉर्ड से हो चुके सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड
- इंटरनेशनल ब्राइट एजूकेटर इन केमेस्ट्री अवॉर्ड।
- इंटरनेशनल इंडो थाई एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड।
-अफबॉव इंटरनेशनल आउटस्टेंडिंग रिसर्चर अवॉर्ड।
- इंटरनेशनल एमीनेंट साइस रिसर्चर अवॉर्ड।
- इंटरनेशनल एजूकेशन एक्सीलेंस क्रिएटिव इनोवेटिव रिसर्चर अवॉर्ड।
राष्ट्रीय अवॉर्ड
- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार।
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा शिरोमणि अवार्ड। लेबोरेट्री मेंटर अवॉर्ड।
- राष्ट्रीय शिक्षा गौरव अवॉर्ड।
- राष्ट्रीय शिक्षा रत्न अवार्ड, शिक्षक राष्ट्र भूषण अवॉर्ड।
बुक रिकॉर्ड में भी नाम है दर्ज
डॉ. विकास शर्मा का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड यूके, ग्रेट विनर वर्ल्ड रिकॉर्ड, डिस्कवर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सहित कई वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें