फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से 33 केवी के चार सब स्टेशन, 85 हजार लोगों को होगा फायदा

विज्ञापन
विकास परियोजनाओं के लोकार्पण अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ड - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिले में 22 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बिजली के चार नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे करीब 85 हजार लोगों को फायदा होगा। ये सब स्टेशन ढंढेरी, धांसू, एचएयू व कैमरी में बनाए जाएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इनका शिलान्यास किया।
विज्ञापन

- धांसू गांव में 33 केवी का सब स्टेशन बनने से करीब 3500 बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। यह बिजलीघर बनने के बाद धांसू, मिर्जापुर, नयाना, शिकारपुर, रायपुर, धींगताना, सुलखनी व खोखा गांव को बिजली समस्या से मुक्ति मिलेगी।
-गांव ढंढेरी में बिजली सब स्टेशन का निर्माण होने के बाद ढंढेरी, देपल, मामनपुरा, रामायण, भगाना गांव के लोगों बिजली कटों से निजात मिलेगी। इन गांव में फिलहाल उमरा बिजली घर से सप्लाई आती है। उमरा बिजली घर की सप्लाई से इन गांव के लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि अघोषित बिजली कट लगाए जाते हैं। कई-कई बार तो पूरी-पूरी रात बिजली नहीं आती। इसके साथ ही ढंढेरी गांव में बिजलीघर बनने से उमरा, सुलतानपुर, पुठी मंगलखां, ढाणी साकरी गांव के बिजली उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

- एचएयू सब स्टेशन का निर्माण होने से एचएयू, चंदन नगर, संजय नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, प्रेम नगर एरिया को बिजली समस्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं जवाहर नगर, लाजपत नगर, सेक्टर-15, बैंक कॉलोनी, सुभाष नगर, पीएलए क्षेत्र के 4500 उपभोक्ता अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।
- कैमरी सब स्टेशन से करीब 10 हजार बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, जिनमें कैमरी, हरिकोट, कैमरी रोड हिसार, अमरदीप कॉलोनी, मंगाली व गांधी नगर भी शामिल हैं।
आदमपुर को ये मिली सौगात
- बिजली समस्या के साथ आदमपुर शहरवासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। आदमपुर में 12 करोड़ 26 लाख 87 हजार रुपये की लागत से वाटर ड्रेनेज-डिस्पोजल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में 26 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से हिसार-घुड़साल मार्ग पर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन भी किया गया।
एक साल बाद स्वर्ण जयंती पार्क का हुआ उद्घाटन
शहर के वार्ड 11 में बने स्वर्ण जयंती पार्क का एक साल बाद उद्घाटन किया गया। यह पार्क वर्ष 2021 में बनकर तैयार हो गया था। इस पर 2 करोड़ 48 लाख 23 हजार रुपये की लागत आई है।
निर्धारित समय से 6 मिनट लेट पहुंचे सांसद
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था। इस पहले जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया था। 11 बजे उन्हें वीसी के माध्यम से हो रहे कार्यक्रम से जुड़ना था। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए निकाय मंत्री व विधायक साढ़े 10 बजे लघु सचिवालय के मुख्य सभागार में पहुंचे, जहां कार्यक्रम होना था। वहीं सांसद बृजेंद्र सिंह 11 बजकर 6 मिनट पर सभागार में दाखिल हुए। इस कारण से कार्यक्रम में उनका संबोधन भी नहीं हो सका।
मुझे बोलने देना, जब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, तब बता देना, मैं भाषण रोक दूंगा
जिला स्तरीय कार्यक्रम में सबसे पहले विधायक जोगीराम व फिर विनोद भयाना का संबोधन रहा। इसके बाद निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता माइक पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुझे बोलने देना। जैसे ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शुरू होता है तो मुझे बता देना, मैं वहीं भाषण रोक दूंगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपायुक्त उत्तम सिंह, मेयर गौतम सरदाना, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, डिप्टी मेयर जयबीर गुर्जर, पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा व सतीश सुरलिया, देवेंद्र शर्मा, दीनदयाल गोरखपुरिया, नरेश सिंगल, नरेंद्र सैनी, रामचंद्र गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, प्रोमिला पूनिया, प्रवीन पोपली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें