फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डॉ. नरेश जिंदल ने संभाला लुवास कुलपति का कार्यभार

Thu, 06 Mar 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में लुवास के कुलपति पद का कार्यभार संभालते डॉ. नरेश जिंदल।
विज्ञापन
हिसार। लुवास के अनुसंधान निदेशक डॉ. नरेश जिंदल को कुलपति का कार्यभार सौंपा गया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की ओर से जारी पत्र के बाद डॉ. नरेश जिंदल ने बुधवार शाम कार्यभार संभाला। इस माैके पर कुलसचिव सुरेंद्र ढाका सहित अन्य उपस्थित रहे। उनकी नियुक्ति कुलपति की स्थायी नियुक्ति या अगले आदेशों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के कुलपति डाॅ. विनोद कुमार वर्मा को अगस्त 2024 में हटा दिया था। हाईकोर्ट ने कुलपति को कार्यभार छोड़कर तुरंत प्रभाव से यूनिवर्सिटी के सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर को चार्ज देने के आदेश दिए थे।
लुवास के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. जगबीर रावत ने 2022 में लुवास के कुलपति प्रो. विनोद कुमार की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे। अब राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आदेश जारी कर लुवास के सीनियर मोस्ट वैज्ञानिक डॉ. नरेश जिंदल को कुलपति का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन

डॉ. नरेश जिंदल वर्तमान में लुवास में निदेशक अनुसंधान के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पशु स्वास्थ्य और महामारी विज्ञान विभाग में प्रोफेसर और प्रमुख के रूप में कार्य किया है। शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है।उन्होंने एचएयू से पशु स्वास्थ्य और महामारी विज्ञान विभाग से अपनी मास्टर्स और पीएचडी की उपाधि प्राप्त हासिल की थी।
मिनेसोटा विश्वविद्यालय में पोस्ट-डॉक्टरल फेलो के रूप में उन्होंने तुर्किये में पोल्टी एंटराइटिस सिंड्रोम और जंगली पक्षियों में एवियन इन्फ्लूएंजा पर काम किया है। अनुसंधान निदेशक के रूप में, वह हरियाणा राज्य में घरेलू पशुओं और पक्षियों की बीमारी की जांच में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें