फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डॉ. अशोक मलिक पांचवीं बार लुवास शिक्षक संघ के प्रधान चुने गए

Sat, 26 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें डॉ. अशोक मलिक को पांचवीं बार प्रधान चुना गया है। इसमें चार बार उनको सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। नवनियुक्त प्रधान डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि सभी शिक्षकों को साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन

25 अप्रैल को शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के लिए चुनाव होने थे, लेकिन सभी ने सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का गठन कर लिया। हालांकि शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर न आने के कारण कार्यकारिणी के गठन का नोटिफिकेशन शनिवार को जारी किया जाएगा। लगातार पांचवीं बार प्रधान बने डॉ. मलिक ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता विवि में शिक्षकों की कमी को पूरा करवाना रहेगा। विवि में शिक्षकों की संख्या बहुत कम है। इसके अलावा शिक्षकों की मांगों को भी प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। इस बार कार्यकारिणी का गठन दो साल के लिए किया गया है।

गौरतलब है कि कार्यकारिणी के गठन के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथी 21 अप्रैल और नामांकन वापस की तिथि 23 अप्रैल थी और 25 अप्रैल को चुनाव होने थे। चुनाव के लिए ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद को छोड़कर सभी पर एक-एक ही नामांकन आया था। कुल 11 पदों पर 12 आवेदन आएं हैं। इनमें 6 एग्जिक्यूटिव के पद हैं और पांच पद प्रधान, उप प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव और खजांची के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी

प्रधान डॉ. अशोक मलिक

उप प्रधान डॉ. गौरव गुप्ता

सचिव अमित पूनिया

संयुक्त सचिव डॉ. सुशील कुमार
खजांची संदीप दूहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें