फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डॉ. आंबेडकर कल्याण सभा ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 12 Oct 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। डॉ. बीआर आंबेडकर कल्याण सभा की ओर से रविवार शाम करीब 7 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने एडीजीपी वाई. पूरन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के पदाधिकारियों ने एडीजीपी वाई. पूरन कुमार आत्महत्या मामले में निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सभा के प्रधान चांद सिंह जनागल और मुख्य सलाहकार वजीर सिंह मुवाल ने बताया कि इसी मामले को लेकर 14 अक्तूबर को हांसी एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने से पहले समाज के लोग और सभा के पदाधिकारी सुबह 10 बजे ढाणी राजू रोड स्थित आंबेडकर छात्रावास में एकत्रित होंगे, जहां से वे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे। मुख्य सलाहकार वजीर सिंह मुवाल ने कहा कि एडीजीपी वाई. पूरन कुमार की मौत से समाज में गहरा आक्रोश है और सभी लोग प्रकरण में पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें