फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीई ने की प्रिंसिपल से हाथापाई, छात्रों-ग्रामीणों ने धुना

Wed, 16 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गंगवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को डीपीई व प्रिंसिपल भिड़ गए। करीब पौन घंटे तक स्कूल में व गांव के चौक पर खूब हंगामा मचता रहा।
विज्ञापन


डीपीई ने अपने बेटे व परिवार के लोगों को बुला लिया। पहले वे प्रिंसिपल पर भारी पड़े। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। नहीं मानने पर गुस्साए लोगों ने डीपीई व उसके बेटे की धुनाई कर डाली।

सूचना पर मौके पर आजाद नगर चौकी पुलिस पहुंची और मामला शांत करवाया। प्रिंसिपल ने डीपीई के खिलाफ डीईओ व पुलिस को शिकायत दी है।

उधर, ग्रामीण भी डीपीई की शिकायत लेकर डीईओ के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने डीईओ को चेतावनी दी है कि अगर डीपीई को यहां से नहीं हटाया तो वे स्कूल गेट पर ताला लगा देंगे।
विज्ञापन


स्कूल विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टी होने से पहले डीपीई प्रिंसिपल के साथ भिड़ गए। उन्होंने प्रिंसिपल के कार्यालय में पहुंचकर हाथापाई की। प्रिंसिपल का आरोप है कि विरोध किया तो डीपीई ने अपने बेटे को बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके बेटे के साथ चार पांच बदमाश आए जिन्होंने फिर हाथापाई शुरू कर दी। स्कूल के विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने हंगामा सुनकर उन्हें घेर लिया।

ग्रामीणों ने पिता पुत्र सहित उनके साथ आने वालों को जमकर धुना और पुलिस के पास कॉल कर दी। करीब पौने घंटे तक हंगामा मचता रहा।

मौके पर आजाद नगर चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करवाया और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

प्रिंसिपल का आरोप - डीपीई ने कहा गोली मरवा दूंगा
प्रिंसिपल ने आरोप लगाया है कि डीपीई का स्कूल में व्यवहार खराब है। वे अकसर कभी किसी स्टाफ के साथ तो कभी किसी स्टाफ के साथ उलझते रहते हैं।

ग्रामीण उसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कर चुके हैं। मामले की शिकायत पहले भी डायरेक्टर तक जा चुकी है।

एक सप्ताह पहले भी डीईईओ से मिले थे पूर्व सरपंच व ग्रामीण
पूर्व सरपंच अमर सिंह ने बताया कि डीपीई का व्यवहार खराब है। स्टाफ के साथ वे अकसर झगड़ते रहते हैं। इसके कारण स्कूल का माहौल खराब हो गया है।

मामले को लेकर वे एक सप्ताह पहले भी डीईईओ बलजीत सहरावत से मिले थे। डीपीई को यहां से कहीं और डेपुटेशन पर भेजने की ग्रामीणों ने गुहार लगाई थी ताकि स्कूल का माहौल खराब न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें