हिसार। दिल्ली रोड को छह लेन बनाने के प्रोजेक्ट पर संशय बना हुआ है। आचार संहिता हटने के बाद से इस प्रोजेक्ट पर कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ है। हालांकि, जिला प्रशासन का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा।
बता दें कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त प्रदीप दहिया ने दिल्ली रोड को लक्ष्मीबाई चौक से डाबड़ा चौक ओवरब्रिज तक छह लेन बनाने के लिए कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया था। इसके बाद बीएंडआर की तरफ से भौगोलिक सर्वे करवाया गया। साथ ही कमेटी ने मौके का निरीक्षण भी किया था और उपायुक्त को रिपोर्ट भी सौंप दी थी।
डीसी ने कहा था इस संबंध में जिला नगर योजनाकार की रिपोर्ट ली जाएगी। अब आचार संहिता हट चुकी है, लेकिन जिला नगर योजनाकार की तरफ से कोई रिपोर्ट उपायुक्त को नहीं सौंपी गई है।
क