फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वेतन, तेल व साबुन के लिए सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में मांगों के लिए धरने पर बैठे सफाई कर्मी। 
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वेतन व तेल-साबुन न मिलने पर मंगलवार को कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। विरोध के बीच संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल ने यूनियन के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि सभी स्थायी व एचकेआरएन के कर्मचारियों को लेकर संबंधित बैंक को आरटीजीएस भेज दी गई है। जल्द ही कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन ट्रांसफर हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान राजेश बागड़ी ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश हैं कि इस बार 30 अक्तूबर तक कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाए। इसे लेकर सरकार की तरफ से एक पत्र भी जारी किया है। मगर नगर निगम प्रशासन ने अभी तक सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। पिछले 6 माह से सफाई कर्मचारियों को तेल व साबुन भी नहीं मिल रहा है। प्रधान ने बताया कि महिला सफाई कर्मचारी सूरजमुखी के साथ हुई मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें