फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ओपीडी पर्ची पर ब्रांडेड दवाएं न लिखें चिकित्सक, शिकायत पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल हो या सीएचसी-पीएचसी या फिर उप स्वास्थ्य केंद्र, इनमें तैनात चिकित्सकों ने ओपीडी पर्ची पर ब्रांडेड दवाइयां लिखीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। शिकायत मिलने पर उनकी ओपीडी पर्ची डीजी हेल्थ के पास भेजी जाएगी। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों को इस संबंध मेंआदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 1 अप्रैल के अंक में मरीजों को ब्रांडेड दवाएं लिखने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद डीजी हेल्थ मनीष बंसल हरकत में आए और सीएमओ हिसार को सभी चिकित्सकों की ब्रांडेड दवाएं लिखने संबंधी हिदायत जारी कर कड़ाई से पालन करने को कहा।

जन औषधि केंद्र में तैनात एक कर्मचारी की बदली ड्यूटी

अमर उजाला द्वारा खबर प्रकाशन के बाद आला अधिकारियों ने चिकित्सकों को फटकार लगाकर सचेत किया। नागरिक अस्पताल के ईएनटी विभाग में तैनात एक चिकित्सक जनऔषधि केंद्र पहुंचे और वहां कार्यरत एक कर्मचारी को फटकार लगाई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दोनों में नोकझोंक हुई। इससे तैश में आकर चिकित्सक ने कर्मचारी की ड्यूटी बदलवा दी।
विज्ञापन


ये आदेश किए जारी

- पीएमओ की तरफ से नागरिक अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की मॉनिटरिंग की जाएगी। देखा जाएगा कि ओपीडी पर्ची पर कहीं ब्रांडेड दवाएं तो तो नहीं लिख रहे हैं।

- ब्रांडेड दवाएं लिखी जाती है तो संबंधित चिकित्सक की ओपीडी पर्ची को मुख्यालय भेजा जाएगा।

- चिकित्सक वे ही दवाएं लिखेंगे, जो डिस्पेंसरी व जन औषधि केंद्र के अंदर ही मरीज व तमीरदारों को निशुल्क मिल जाए।



सीएमओ-पीएमओ को आदेश दिए है कि वे निगरानी करें। कोई भी चिकित्सक ओपीडी पर्ची पर ब्रांडेड दवाएं नहीं लिख सकता। ऐसा होता है तो संबंधित चिकित्सक की ओपीडी पर्ची मुख्यालय भेजी जाए। इस मामले की जांचकर रिपोर्ट भी सीएमओ से मांगी गई है। - - मनीष बंसल, डीजी हेल्थ, स्वास्थ्य विभाग, पंचकूला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें