शहर के नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक ने अपनी फेसबुक आईडी हैक करने के मामले में शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। डॉ. सुरेश कौशिक ने बताया कि अब मेरा नंबर पुलिस ने ट्रेसिंग पर लगा लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी का पता चल सकेगा।
जानकारी के अनुसार वीरवार को साइबर ठग ने डॉ. कौशिक की फेसबुक आईडी हैक कर ली और डॉक्टर के परिचितों एवं दोस्तों से रुपये मांगने शुरू कर दिए, जब डॉक्टर के पास अपने परिचितों के फोन आए तो आभास हुआ कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई है। इसके बाद अपनी फेसबुक आईडी पर मैसेज भेजा और कहा कि मेरी फेसबुक आईडी हैक हो गई है और मेरे नाम से किसी को रुपये न दें।