फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को सूखी तूड़ी न खिलाएं : डॉ. एलसी रंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। प्रदेश में चल रही लू व गर्मी के प्रभाव से पशुधन के बचाव के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने आवश्यक कदम उठाए हैं। प्रदेश के सभी उप-निदेशकों को अपने जिले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. एलसी रंगा ने बताया कि पशुओं को सुखी तूड़ी न खिलाएं। तूड़ी को खिलाने से पहले एक मुट्ठी नमकव एक मुट्ठी खनिज मिश्रण व दरदरा पिसा हुआ अनाज मिलाकर कम से कम एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
विज्ञापन

सभी उप-निदेशकों को अपने जिले की पशु संस्थाओं में आवश्यक दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके लिए उन्हें आवश्यक बजट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा, विभाग के अमले को पशु संस्थाओं में बनी हुई पानी की खालों की मरम्मत करवा कर उनमें पानी भरवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। डॉ. एलसी रंगा ने बताया कि पशु आवास की छतों को पुआल या टाट आदि से ढक दें या इंसुलिन लगाएं ताकि बाड़े में गर्मी कम हो। पशु आवास में पंखे व स्प्रिंकलर का उपयोग करें ताकि हवा का संचार और ठंडक बनी रहे। खिड़कियां और दरवाजे खोलकर रखें और उन पर गीले बोरे लटकाएं ताकि प्राकृतिक ठंडक मिल सके। इसके अलावा, पशुओं को ताजा और साफ पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं। पशुओं को उच्च गुणवत्ता वाला हरा चारा, संतुलित आहार व खनिज मिश्रण दें ताकि पशु के शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो। पशुओं को चारा दिन के ठंडे समय में खिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें