फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरपंच बनने के बाद से गांव वाले गली में आकर घंटाें डीजे बजा रहे

Sat, 14 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में घायल सरपंच सुरेंद्र ​सिंह।
विज्ञापन
हिसार/हांसी। पुट्ठी मंगलखां गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर डीजे बजाने का विरोध करने पर हुए झगड़े में घायल सरपंच सुरेंद्र और एक अन्य का हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। हांसी सदर थाना पुलिस घायलों के बयान लेने शनिवार को अस्पताल पहुंची। वहीं, गांव से देर रात अस्पताल पहुंचे घायल सरपंच के परिवार वाले वापस गांव लौट गए। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सरपंच की पत्नी, बेटे, पुत्रवधू व भाई के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सरपंच सुरेंद्र ने बताया कि वे दो साल पहले गांव के सरपंच बने थे। इसके बाद से ही गांव के कुछ लोग उनकी गली में आकर घर के बाहर घंटों तेज आवाज में डीजे बजाते हैं। इस बारे में कई बार उन्हें समझाया जा चुका है, लेकिन नहीं माने। शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव का धर्मपाल, रामअवतार, प्रदीप और अन्य शादी से पहले दिए गए बनौरे में डीजे बजा रहे थे। बाद में हमारे घर के सामने लेकर आए और तेज आवाज में डीजे बजाने लगे। बेटे सुबोध ने उन्हें वहां से आगे जाने के लिए कहा। इस बात पर रामअवतार, धर्मेंद्र, राजीव, प्रदीप व संदीप ने उसे जमकर पीटा। शोर सुनकर मैं और पत्नी वीरमती, बेटा सचिन, पुत्रवधू सुनीता और भाई सतेंद्र बाहर आए तो उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। इसी बीच गांव का ही टेकचंद वहां आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों ने उनके मकान की खिड़की के शीशे तोड़ दिए। पुलिस को फोन किया तो सभी मौके से फरार हो गए।
दहशत में घर छोड़कर हिसार आ गए परिजन
इस घटना के बाद सरंपच के परिजन दहशत के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हिसार आ गए। हालांकि शनिवार को वापस गांव चले गए। सरपंच सुरेंद्र का कहना है कि पुलिस को गांव में सुरक्षा मुहैया करवानी चाहिए और गांव का माहौल बिगाड़ने वालाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस ने रामअवतार सैनी, धर्मेंद्र सैनी, प्रदीप सैनी, संदीप सैनी व राजीव सैनी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
गांव पुट्ठी मंगलखां में सरपंच व अन्य के साथ मारपीट के मामले में परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जो भी आरोपी होंगे, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रविंद्र सांगवान, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें