फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 65.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sat, 14 Dec 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने जालसाजी से 65.31 लाख रुपये हड़पने के मामले में विवेक नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डीसी कॉलोनी के सुरजीत ने एसपी को शिकायत देकर कहा कि मैंने 21 सितंबर 2024 को एक शिकायत देकर बताया था कि किस प्रकार झूठी कंपनी बना फर्जी खरीद बिल बनाकर, मशीन को जलाया हुआ दिखाकर फर्जी सर्वे रिपोर्ट व निरीक्षण रिपोर्ट रिश्वत देकर करोड़ों रुपये का बीमा कंपनी से क्लेम करने, लाखों रुपये का इंकम टैक्स व जीएसटी कैसे हड़पा जाता है। इकोनॉमिक सेल ने कार्रवाई नहीं की। बगला रोड पर एक फर्जी फर्म बनाई गई। फर्म मालिक के बेटे विवेक ने 65.31 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें