फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीबीएसई प्रतियोगिता के कारण जिला योगासन खेल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीबीएसई नॉर्थ जोन योगासन प्रतियोगिता के मद्देनजर जिले की छठी जिला योगासन खेल प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 8 और 9 अगस्त को दयानंद कॉलेज मैदान में आयोजित होनी थी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के मीडिया निदेशक सुरेंद्र पानू हिंदुस्तानी ने बताया कि यह निर्णय कार्यकारिणी समिति की ऑनलाइन बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता डीएन कॉलेज के प्राचार्य एवं संगठन के उपाध्यक्ष विक्रमजीत ने की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय इलाहाबादी ने बताया कि सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉयज योगासन प्रतियोगिता की तिथियां टकराने के कारण कई खिलाड़ी जिला प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाते। खिलाड़ियों के हित में इसे स्थगित किया गया है। नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। सचिव अनुज कौशिक ने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास जारी रखने की अपील की। प्रतियोगिता में 10 से 55 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें