राज्यस्तरीय अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों सम्मानित होकर 10वीं व 12वीं के मेधावी खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य से उनमें जोश भर दिया। अब उनका लक्ष्य अपने सपनों को उड़ान देने के साथ-साथ देश के लिए कुछ करना है। यह गौरवशाली पल उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा।
जिले के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोहतक में रविवार को मुख्यमंत्री ने मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में 12वीं कक्षा की श्रुति, स्मृति, सिया, प्राची, प्रिया, कशिश, मंजू, खुशबू व गौरव और 10वीं कक्षा के रीना, लवकुश, हिमांशी, रीतु रानी, अंशु, पायल वर्मा, नीतिन कुमार, दीपिका, सलोनी, कोमल, मुस्कान व रश्मि को पुरस्कृत किया गया।
यह दिन मुझे हमेशा याद रहेगा। मैं अमर उजाला समाचार पत्र धन्यवाद करता हूं कि यह कार्यक्रम आयोजित करके हमें मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करवाया। सम्मान प्राप्त करके हमें काफी प्रेरणा मिली है। मेरा सभी विद्यार्थियों से कहना है वे एक भी इस सम्मान को जरूर प्राप्त करें।
- नीतिन कुमार, 10वीं कक्षा, एसवीएम हाई स्कूल बोबुआ
यह मेरे लिए बड़े की गर्व की बात है कि मुझे आज बहुत बड़े मंच पर सम्मानित किया गया। इसका सारा श्रेय मेरे माता-पिता व मेरे स्कूल के सभी गुरुजनों को जाता है। इन्ही के आशीर्वाद से मुझे यह पुरस्कार मिला है। एक विद्यार्थी के लिए इस प्रकार के सम्मानित होना बड़े ही हर्ष की बात है।
- रश्मि, 10वीं कक्षा, हांसी
मुझे पहली बार मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला है। मैं इससे कभी नहीं भूल पाउंगा। मैं आगे भी इसी तरह पढ़ाई करके सम्मान प्राप्त करता रहुंगा। यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे माता-पिता के लिए भी गौरव का पल है। यह पल हमारे जीवन में अमर उजाला लेकर आया है।
- लवकुश, 10वीं कक्षा, बाबा उदलदेव स्कूल, मदनहेड़ी