फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिलास्तरीय युवा महोत्सव 19 से 20 नवंबर तक, 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से 19 और 20 नवंबर को हिसार में जिलास्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में होने वाले इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिसार के प्रधानाचार्य एवं जिला युवा समन्वय अधिकारी डॉ. रविन्द्र झोरड़ ने बताया कि जिले के सभी पात्र युवा और हरियाणा के स्थायी निवासी ऐसे विद्यार्थी, जो हिसार के स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं, प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं।

महोत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और लोक वाद्य संगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ एकल प्रतियोगिताओं में 2100 से 4100 रुपये और समूह प्रतियोगिताओं में 21 हजार से 41 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


प्रतिभागियों के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र या दसवीं की अंकतालिका, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाते की प्रति जमा करवानी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर है। फॉर्म आईटीआई हिसार, बरवाला, सुरेवाला, आदमपुर, बालसमंद और नलवा में जमा करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें