फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिलास्तरीय गीता महोत्सव 28 से, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को एसडीएम ज्योति मित्तल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनार, झांकियों सहित तमाम तैयारियां को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बैठक के दौरान बताया कि गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए गीता की मूल भावना के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव भव्य, गरिमामय और जन-सहभागिता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में गीता पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संदेश वाचन, विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता के साथ-साथ विशाल शोभा यात्रा तथा सुबह-शाम यज्ञ व आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि महोत्सव पूर्ण रूप से गीता के महत्व और उसके ज्ञान को प्रदर्शित करेगा, साथ ही आमजन को भगवान श्रीकृष्ण के मुख से उच्चारित हुए इस ब्रह्म ज्ञान पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी। गीता महोत्सव में सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक संगठनों के अलावा सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों और सरकारी विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस दिशा में सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल स्थापित करते हुए अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली, मंच प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और प्रचार-प्रसार जैसी तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें