हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप मित्तल की अदालत ने वीरवार को फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम उर्फ परम गुरु और एमडी बंसीलाल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। दोनों पर 54 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी न जमा कराने का गंभीर आरोप है। दोनों ने 10 नवंबर को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव की अदालत में सरेंडर किया था, जहां से उनकी जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया गया था। वीरवार को जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने गंभीर आरोपों, बकाया जीएसटी और जांच को देखते हुए दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी।