फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिलास्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप गढ़ी में 18 को, दाैड़ेंगे 200 एथलीट

Tue, 17 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लड़के और लड़कियों की जिलास्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 18 दिसंबर को सोरखी के पास गांव गढ़ी में किया जाएगा, जिसमें करीब 200 खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हिसार के महासचिव मनोज कड़वासरा व वरिष्ठ सह सचिव राजू कनोह ने बताया कि एक दिवसीय प्रतियोगिता में हिसार जिले की 16 वर्ष, 18 वर्ष, 20 वर्ष और ओपन आयु वर्ग में लड़के और लड़कियां भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता के दौरान राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हिसार टीम का चयन किया जाएगा।
39वीं हरियाणा राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 21 दिसंबर को रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी पांडु पिंडारा (जींद) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग न लेने वाला कैश अवॉर्ड, छात्रवृत्ति, ग्रेडेशन आदि के लिए खुद जिम्मेदार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें