फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सूर्य नगर ओवरब्रिज से उतरते समय चालक का संतुलन बिगड़ा, कार डिवाइडर से टकराई

Tue, 17 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सूर्य नगर ओवरब्रिज पर सोमवार शाम साढ़े चार बजे एक कार डिवाइडर से टकराते हुए सर्विस रोड को पार कर एक नाले से जा टकराई।
विज्ञापन

कार एक महिला चला रही थी, हादसे में महिला के नाक पर चोट लगी है। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को संभाला और े परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को अपने साथ ले गए।
वहां से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि साढ़े चार बजे के करीब सेक्टर 1-4 की तरफ से कार आ रही थी। जब वह सूर्य नगर ओवरब्रिज से नीचे उतरने वाली थी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराते हुए सर्विस रोड को पार कर गंदे नाले के डिवाइडर से जा टकराई। पास में एक अन्य कार खड़ी थी उसमें भी कार की टक्कर हुई है। आसपास के लोगों ने महिला को कार से बाहर निकाला। उसकी नाक से खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिजन मौके पर पहुंचे और उसको अपने साथ ले गए। दुर्घटना का पता चलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बता दें कि शनिवार को एक कार का टायर फटने से वह जिंदल ओवरब्रिज के दीवार से टकराते हुए नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें