फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गली में कूड़ा डालने पर विवाद, मां-बेटी को पड़ोसियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की बसंत विहार कॉलोनी की गली में कूड़ा डालने को लेकर वीरवार सुबह विवाद हो गया। इस दौरान पड़ोसियों ने मां-बेटी को गली से ले जाकर पीटा। आरोप है कि महिला के कपड़े तक फाड़ डाले। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शहर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करती है। कुछ साल पहले पति का देहांत हो गया। काफी समय से पड़ोस में रहने वाला पवन और उसका भाई परेशान कर रहे हैं। कभी घर के बाहर कूड़ा डाल देते हैं तो कभी पानी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं और अश्लील इशारे भी करते हैं। वीरवार सुबह वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पवन, उसका भाई और उनकी पत्नियां आईं और झगड़ा करने लगे। इसके बाद उसे गली में खींच ले गए और बेरहमी से पीटा। बेटी बीच-बचाव में आई तो उसे भी पीटा। घायल हालत में दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें