फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दयाल सिंह कॉलोनी में प्लॉट की चहारदीवारी निर्माण कराने पर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। दयाल सिंह कॉलोनी में बुधवार को एक प्लॉट की चहारदीवारी निर्माण करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में दयाल सिंह कॉलोनी निवासी गुलशन भल्ला ने कांग्रेस नेता आनंद जाखड़ व उनके साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, कांग्रेस नेता आनंद जाखड़ ने बताया कि जिस प्लॉट को लेकर विवाद है वह उन्होंने 2009 में खरीदा था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मौजूद घायल गुलशन भल्ला ने बताया कि यह प्लाॅट उनका पुश्तैनी प्लॉट है। गुलशन ने आरोप लगाए कि आनंद इस प्लाॅट पर कब्जा करना चाहता है। गुलशन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार को आनंद जाखड़ वहां पहुंचे। उन्होंने उसे रोका तो उनके व उनके भतीजे का साथ मारपीट की है। वहीं, दूसरी ओर आनंद जाखड़ का कहना है कि 2009 में उन्होंने यह प्लॉट गुलशन की बहन से खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री व इंतकाल बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे इस प्लॉट की चहारदीवारी निकाल रहे थे। इस दौरान गुलशन ने वहां आकर अभद्रता की तो उसे रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें