फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 99.34 किलो अफीम बरामदगी मामले में बर्खास्त एएसआई जेल भेजा

Sat, 20 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ट्रक से दो चरणों में कुल 99.34 किलोग्राम अफीम बरामदगी मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बर्खास्त किए जा चुके आरोपी एएसआई रणबीर सिंह को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। इस दौरान एसआईटी ने उसकी पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की जिसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। गिरफ्तारी के बाद रणबीर सिंह छह दिन तक पुलिस रिमांड पर रहा।
विज्ञापन

हिसार जिले के गांव दाहिमा निवासी रणबीर सिंह पहले हांसी में तैनात था। बाद में उसे सिरसा स्थानांतरित किया गया था। करीब दो माह पूर्व उसकी नियुक्ति डिंग थाना में की गई थी।
10 जून को डिंग थाना पुलिस ने राजस्थान एनसीबी के सहयोग से एनएच-9 पर भावदीन के पास एक ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की थी। इस मामले की जांच रणबीर सिंह को सौंपी गई थी। 11 जून को वह बरामद 95 पैकेट अफीम को अदालत में लेकर पहुंचा, जहां न्यायालय की निगरानी में 190 सैंपल तैयार किए गए। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपने परिचित शमशेर सिंह निवासी फतेहाबाद, को कुछ मात्रा में अफीम उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

बाद में एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद ने शमशेर सिंह को भट्टू थाना क्षेत्र से 57 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया।17 जून को एसआईटी ने जांच अपने हाथ में ली, जिसके बाद उसी ट्रक से 10 किलोग्राम से अधिक अतिरिक्त अफीम भी बरामद हुई।
मणिपुर और सिलीगुड़ी में जांच तेज, बड़े नेटवर्क की तलाश :
इस मामले में एसआईटी आरोपी ट्रक मालिक गगनदीप सिंह और मुख्य सप्लायर सुखराम की तलाश में मणिपुर में डेरा डाले हुए है। टीम चुराचांदपुर क्षेत्र में एक बड़े अफीम सप्लायर की तलाश कर रही है, जिसमें स्थानीय पुलिस भी सहयोग कर रही है। वहीं, ट्रक चालक किशना राम से एसआईटी अधिकारी सिलीगुड़ी में पूछताछ कर तस्करी के पूरे रूट और नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें