फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डिस्कस थ्रो में अव्वल व अजय बने विजेता

विज्ञापन
एचएयू में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़तीं प्रतिभागी। 
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के गिरी सेंटर में चल रही तीन दिवसीय 51वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। डिस्कस थ्रो में लड़कियों के वर्ग में अव्वल ख्यालिया प्रथम, ज्योति द्वितीय, संगीता तृतीय, जबकि लड़कों के वर्ग में अजय प्रथम, रवि गौतम द्वितीय, रमन तृतीय रहा।
विज्ञापन

विवि के प्रवक्ता ने बताया कि ऊंची कूद में समीर प्रथम, अमन द्वितीय, लक्ष्य तृतीय, 110 मीटर बाधा दौड़ में संजीत प्रथम, हरिओम द्वितीय, आनंद तृतीय, जेवेलिन थ्रो में राहुल शर्मा प्रथम, मनोज यादव द्वितीय, चमन तृतीय, ट्रिपल जंप में रोहित प्रथम, निकेश द्वितीय, समीर तृतीय रहा। 5000 मीटर दौड़ में लड़कियों के वर्ग में अनिता प्रथम, शीतल द्वितीय, कीर्तिका तृतीय, लड़कों के वर्ग में अंकित प्रथम, अतिश द्वितीय, रीतिक यादव तृतीय रहा। 400 मीटर रिले रेस में प्रीति दूहन, सुदेश, सुदेश, संगीता प्रथम, सिमरन श्योराण, रीतिका, शीतल, ज्योति द्वितीय, मन्नू, ईशिका, सरोज व अश्विना तृतीय, लड़कों के वर्ग में संजीव, संजीत, रोहित ढुल, हेमंत की टीम प्रथम, शिव कुमार, कुलदीप, हिमांशु, नीलेश की टीम द्वितीय, अभिलेख, कार्तिक, समीर व विवेक की टीम तृतीय र ही।
1500 मीटर दौड़ में अंकित, अनिता प्रथम, मोहित, अस्मिता द्वितीय, विकास, शीतल तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में कार्तिक, प्रीति दूहन प्रथम, शिव कुमार, रचना द्वितीय, संजीव कुमार व नितिका तृतीय, शॉटपुट में सागर सिरोहा, ज्योति प्रथम, मनोज यादव, संगीता द्वितीय, रौनक व पायल तृतीय रहा। लड़कियों की ऊंची कूद में सिमरन प्रथम, ईशिका द्वितीय, दिव्या तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में प्रीति दूहन प्रथम, अस्मिता द्वितीय, ममता तृतीय, सेक दौड़ में सुदेश प्रथम, ज्योति द्वितीय, रीतिका तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें