हांसी। पेट्रोल पंप गैस एजेंसी देने के नाम पर बास व राखी शाहपुर की पैक्स समितियों से करीब पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दी बास कृष्णा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के प्रबंध सतीश ने बताया कि हरको बैंक में द्वारा बीपीसीएल की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिस पर उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया। इसके लिए पहले 1 लाख 5 हजार रुपये की फीस जमा करवाई। फिर लाइसेंस के लिए 1.48 लाख रुपये की फीस जमा करवाई। फिर 500 सिलेंडर की प्री बुकिंग के नाम पर 7 लाख रुपये जमा करवाने के लिए मांगी। लेकिन वह जमा नहीं करवा सके। राशि कम होने के कारण उन्होंने 1.89 लाख रुपये जमा करवाए। बाद में जिन नंबर के माध्यम से बातचीत की जा रही थी वह बंद हो गए। उनसे 4.33 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। ठीक ऐसे ही पैक्स दी राखी शाहपुर प्राथमिक कृषि कोऑपरेटिव सोसायटी के साथ भी धोखाधड़ी हुई। उनसे करीब 93 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई।