फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फायरिंग प्रकरण के आरोपी दिनेश खैरमपुरिया को भेजा जेल

Mon, 15 Jun 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग प्रकरण के आरोपी दिनेश खैरमपुरिया को एसटीएफ ने रविवार को दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले आरोपी को साइप्रस से डिपोर्ट करवाया गया था। पुलिस के अनुसार दिनेश वर्ष 2020 में साइप्रस स्टडी वीजा पर गया था और वहां जाकर गैर कानूनी गतिविधियों का संचालन करने लगा। अब उसका वीजा भी खत्म हो चुका था। आरोपी वहां से फोन कर रंगदारी मांगने और गोली चलवाने जैसे काम करता था। यह कई जिलों में गैंगस्टरों के साथ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस, रेड कॉर्नर नोटिस व इंटरपोल रेफरेंस जारी करवाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें