फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के तीन सदस्यों के साथ दुल्हन लेने पहुंचा दिलराज

विज्ञापन
दयाल सिंह कालोनी में विवाह समारोह में भाग लेते हुए। समारोह में केवल 10 से 12 लोगों ने भाग लिया। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते हांसी क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के चलते अब ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकते, ऐसे में विवाह समारोह में भी ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया जा सकता। ऐसा ही कुछ देखने को मिला हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी में जब शहर के सेक्टर-6 निवासी दिलराज अपने परिवार के तीन सदस्यों को लेकर दुल्हन लेने पहुंचा।
विज्ञापन

दयाल सिंह कॉलोनी निवासी प्रदीप की बेटी किरण की शादी शहर के सेक्टर-6 निवासी दिलराज के साथ हुई। इस समारोह में कुल ही चंद लोगों ने भाग लिया। समारोह में शामिल हुए परिवार के सदस्यों ने भी अपने मुंह पर रुमाल या मास्क लगाया हुआ था। लड़के के साथ बरात के तौर पर उसके बड़े भाई, बहन, जीजा ने ही भाग लिया। यह विवाह दयाल सिंह कॉलोनी में संपन्न हुआ। विवाह की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन समारोह में केवल पांच लोगों को एकत्रित हुआ देख उन्हें बधाई देकर चली गई।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण लूथरा ने बताया कि उनके गांव के लोग जागरूक है। कुछ दिन पूर्व भी दयाल सिंह कालोनी में ऐसा देखने को मिला था, जब एक महिला की मौत पर हुई शोक-बैठक में लोग मृतका के परिजनों को सांत्वना देने के लिए एक-एक कर पहुंचे।
विज्ञापन

उमरा निवासी प्रदीप भी चार सदस्यों संग बरात लेकर पहुंचा भिवानी
वहीं गांव उमरा निवासी सिंचाई विभाग मेें कैनाल गार्ड के पद पर कार्यरत प्रदीप उर्फ मोंटी भी अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ दुल्हन लेने पहुंचा। प्रदीप की शादी 27 मार्च को थी। प्रदीप की बरात भिवानी के गांव बलियाली में वेदप्रकाश सांगवान के घर गई थी। प्रदीप के पिता लक्ष्मण दूहन ने काफी संख्या में लोगों को निमंत्रण दिया हुआ था। उसने जब देखा कि पूरे देश में कोरोना की महामारी फैली हुई है और प्रधानमंत्री ने पूरे देश को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया हुआ है तो इस स्थिति में प्रदीप चार लोगों के साथ गांव बलियाली में पहुंचा और वहां पर शादी करके अपनी दुल्हन सविता को लेकर अपने गांव पहुंचा।

गांव उमरा निवासी प्रदीप व उसकी धर्मपत्नी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें