फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन महीने की पहरेदारी पर थमा धरना

विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 13 मार्केट में जांच करती कमांडो व डॉग स्कवायड की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-13 पार्किंग में खुलेआम शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ उठी आवाज फिलहाल थम गई है। मेयर और पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर पार्किंग में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन वीरवार को स्थगित कर दिया गया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि तीन महीने में समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।

धरने को समर्थन देने मेयर प्रवीण पोपली, निगम पार्षद सुमन यादव और पूर्व मेयर गौतम सरदाना पहुंचे। क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक, विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल और डायरेक्टर भी धरनास्थल पर पहुंचे। सभी ने खुलेआम शराबखोरी के खिलाफ चल रही मुहिम में भागीदारी की।
विज्ञापन


मेयर प्रवीण पोपली ने आश्वासन दिया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अगले तीन महीने तक प्रतिदिन शाम 5 से रात 10 बजे तक पुलिस जिप्सी तैनात रहेगी। इसके अलावा पुलिस राइडर भी नियमित गश्त करेगा। इससे असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।

डीएसपी अमित कुमार की टीम ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई और नियमित निगरानी का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आश्वासन पर अमल नहीं हुआ तो वे फिर से धरने पर बैठेंगे।

इस अवसर पर प्रधान सुरेश कुमार, निखिल रावल, राजन मेहता, सुमित नागपाल, डॉ. पुनीत मक्कड़, रवि यादव, सचिन तनेजा और डीके गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सेक्टर-13 मार्केट में स्वैट कमांडो ने संभाला मोर्चा



फोटो 17

सेक्टर-13 मार्केट की पार्किंग और आसपास के क्षेत्र में वीरवार को स्वैट कमांडो टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंगबाजी करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और वहां खड़े वाहनों की जांच की। एसपी ने थाना सिविल लाइन प्रभारी को नियमित गश्त और चेकिंग जारी रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें