फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पिता की तरह दुलार देते थे धर्मेंद्र, उनका आशीर्वाद मेरे लिए पुरस्कार

Tue, 25 Nov 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी मंडी। पिछले अप्रैल में हुई मुलाकात को याद करते हुए हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता नरेन्द्र - फोटो : 1
विज्ञापन
सिवानी मंडी। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्रराज गागड़वास ने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी धर्मेंद्र से मुलाकात पिछले अप्रैल में हुई थी जो अब एक अनमोल याद बनकर रह गई। वह अक्सर धर्मेंद्र से मिलने जाते थे और उनके परिवार से भी आत्मीय संबंध थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र न सिर्फ फिल्मी दुनिया के सितारे थे, बल्कि गांव देहात की आत्मा को अपनी शख्सियत में समेटे हुए बेहद सरल, सादगी भरे और आत्मीय इंसान थे। धर्मेंद्र का व्यवहार हमेशा परिवार जैसा रहा। हर मुलाकात में वह पिता की तरह दुलार देते थे।
उनका स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र से उनका अच्छा पारिवारिक संबंध रहा है और देओल परिवार ने हमेशा उन्हें अपनापन दिया। गागड़वास बोले, उनसे मिलना हमेशा जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें