फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: धर्मवीर सिंह बने ब्लॉक प्रधान, किसानों ने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शनिवार को किसान विश्राम गृह में हुई, जिसमें धर्मवीर सिंह ब्यानाखेड़ा को सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रधान चुना गया। बैठक के बाद किसानों ने मार्केट कमेटी के सहायक सचिव सुनील जांगड़ा को ज्ञापन सौंपकर जलभराव, फसलों की एमएसपी पर खरीद और पराली प्रबंधन जैसी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रधान सतेंद्र कोथ ने बैठक में किसानों से सुझाव लिए। किसानों ने कहा कि जलभराव की समस्या गंभीर है और पराली से भूसा बनाने की मशीनें जल्द उपलब्ध करवाई जाएं। समस्या का समाधान न होने पर आठ अक्तूबर को हर ब्लॉक स्तर पर एसडीएम कार्यालयों में ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में सत्येंद्र सिंह, सूरजमल, अजय कोथ, सुमेर सिंह कुंडू सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें