फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले में पहले दिन 2.70 लाख बच्चों को खिलाई गईं कृमि नाशक गोलियां

Wed, 12 Feb 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत चल रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक गोलियां खिलाई गई। पहले दिन चले अभियान के तहत 2, 70,149 बच्चों को कृमि नाशक गोलियां खिलाई गई।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत 11 से 18 फरवरी तक जिले में 3 लाख 13 हजार बच्चों को कृमि नाशक (पेट के कीड़े मारने की दवा) दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली, दो से 19 साल तक तथा 20 से 24 साल की प्रजनन वर्ग की महिलाओं को पूरी गोली खिलाई जाएगी।
इसके अलावा जो बच्चा इस अभियान के तहत छूट जाते हैं तो उन्हें 18 फरवरी को कृमि नाशक की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाने के लिए अपने नजदीकी आशा वर्कर, एएनएम आंगनबाड़ी वर्कर को सहयोग करें।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें