फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आईटीआई छात्रों की फ्री बस पास सेवा खत्म करने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल, रोडवेज ने नकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सोशल मीडिया पर आईटीआई छात्रों की फ्री बस पास सुविधा समाप्त की सूचना तेजी से वायरल हो रही है। मगर अभी तक रोडवेज ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल सूचना के बाद मंगलवार को विद्यार्थियों में खलबली मच गई। एक ही दिन में हिसार डिपो में आईटीआई के विद्यार्थियों ने 560 बस पास बनाए हैं। हालांकि इस वायरल सूचना को रोडवेज की ओर से मुख्यालय को अवगत करवाया गया है। मगर शाम तक रोडवेज के पास कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

बता दें, कि जिले में तीन सरकारी और 13 निजी आईटीआई हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों के करीब 8000 बस पास बने हुए हैं। पास ब्रांच से क्लर्क अजय ठकराल ने बताया कि साल में करीब 65,000 बस पास बनते हैं। इनमें लड़कियों के 38,000 बस पास शामिल हैं। हर छह माह बाद बस पास बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल सूचना मुख्यालय अवगत करवाई जा चुकी है। मगर अभी तक इसकी काेई पुष्टि नहीं होती है। जो भी हमारे पास आदेश आएंगे उसी के अनुरूप काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें