फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दंडवत करते हुए सरोवर तक पहुंचेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
 मिलगेट ​​​स्थित जिंदल पार्क में छठ महापर्व को लेकर बैठक करते हुए श्रद्धालु।
विज्ञापन
हिसार। पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति के तत्वावधान में मिलगेट स्थित जिंदल पार्क में बने सरोवर में चार दिवसीय छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा। लोक आस्था का छठ महापर्व 5 नवंबर को सुबह नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। अनुष्ठान के दूसरे दिन 6 नवंबर को खरना करेंगे। 7 नवंबर को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को त्रिवेणी के जल से अर्घ्य दिया जाएगा। 8 नवंबर को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व संपन्न होगा।
विज्ञापन



समिति के महासचिव आचार्य मुरलीधर पांडेय व कोषाध्यक्ष आचार्य शिवपूजन मिश्र ने बताया कि महापर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर घरों में तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में खरीदारी की जा रही है। छठ महापर्व के दिन सात नवंबर को शाम चार बजे पूर्व मंत्री एवं विधायक सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। अध्यक्षता सूर्य भगवान भास्कर करेंगे। समिति के प्रधान विनोद साहनी ने बताया कि सूर्य षष्ठी महायज्ञ के यजमान नगर के गणमान्य लोग रहेंगे। पर्व की तैयारियों के लिए पूर्वांचल समाज के लोग तन, मन व धन से लगे हुए हैं। पर्व के दिन जो लोग दंडवत करते हुए अपने घरों से सरोवर तक आएंगे, उनके लिए ऋग्वेद द्वार पर पूजा-पाठ व हवन करवाया जाएगा।



छठ पर्व के आयोजन में प्रधान विनोद साहनी, आचार्य मुरलीधर पांडेय, अर्चना पांडेय, रविंद्र सिंह, हरीश चंद्र तिवारी, अनूप पांडेय, तारकेश्वर मिश्र, दिनेश पांडेय, अनिल उपाध्याय, मुख्तयार गिरी, मनीश शर्मा, उमेश तिवारी, मिलन मिश्र, कुमरेश तिवारी, पुरुषोत्तम पांडेय, मुन्ना पांडेय, रामजी मिश्र, लक्ष्मण मिश्र, अनिल तिवारी, मुखलाल, भिखी आदि तैयारियों में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें