नुमान मंदिर बुधला संत स्थान सभा हिसार में भजन सुनते श्रद्धालु।
हिसार। ऋषिनगर स्थित हनुमान मंदिर बुधला संत स्थान के 70वें वार्षिक महोत्सव और हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से आमंत्रित भजन गायिका निकुंज कामरा ने भव्य भजन प्रस्तुत किए जिनमें आशा रख पगली आएंगे... और श्री राधे गोविंदा... जैसे भजन श्रद्धालुओं के दिलों में समा गए।
भजनों के दौरान श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और हरि नाम की महिमा में खो गए। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौतम सरदाना, पार्षद राजेश अरोड़ा, विक्रांत भटेजा, प्रवीन असीजा, और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और उन्हें पटका पहनाकर स्मृति चिह्न दिए गए।
मंदिर सभा के प्रधान राजकुमार सेतिया और बिट्टू तनेजा ने बताया कि महोत्सव में नंदी शाला, ढंढूर से पूरी टीम, ब्रह्म ज्ञान कुटिया, गौर हरि संकीर्तन मंडल और श्रीनाथ मंडल सहित अन्य संगठन भी शामिल हुए।
महोत्सव के अंतिम दिन वीरवार को सुबह 8 बजे हवन, 10 बजे ध्वजारोहण और 10:30 से 1:30 बजे तक दिल्ली के भजन गायक बब्बू भैय्या द्वारा हरि नाम संकीर्तन होगा। दोपहर 2 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र बजाज, रवि मेहता, मनोज नागपाल और शुभम वलेचा ने बताया कि वीरवार को नव संवत धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान देसराज मनचंदा, नरेंद्र गांधी, सुनील बजाज, समीर सरदाना, और रवि भुटानी समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।