अर्बन एस्टेट 2 स्थित भारत माता द्वार में श्री राधा रानी मित्र संकीर्तन मंडल की सदस्य भजनों पर
हिसार। अर्बन एस्टेट-2 स्थित भारत माता द्वार में रविवार रात सुन ले ओ राधा गोरी... जैसे होली भजनों से गूंज उठा। श्री राधा रानी मित्र संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित वार्षिक भजन संध्या में कलाकारों ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सरोबार कर दिया।
महिला संकीर्तन मंडल की ओर से होली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू हुआ और करीब चार घंटे तक चला। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। सुन ले ओ राधा गोरी जो मोह न खेली होली तो तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी, श्याम वो मेरे श्याम, मैं तेरा लाडला, सुन लो कन्हैया अर्जी हमारी, तारो न तारो मर्जी तुम्हारी, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, सांवरिया ले चल परली पार और वो खाटू वाला श्याम धणी मेरा यार है... जैसे भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।