फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ के जयघोष से गूंज उठा देवी भवन

Sun, 26 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
देवी भवन में आयोजित सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ में पूजा-अर्चना करते मेयर प्रवीण पोपली। - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
हिसार। देवी भवन स्थित गोयंका सदन में शनिवार को श्री हनुमत शक्ति जागरण समिति के तत्वावधान में 15वां संगीतमय सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न विद्यालयों के करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह विधिवत ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर मेयर प्रवीन पोपली, सीए अनिल धवन, दीपक गर्ग, शिव कुमार, ब्रह्मानंद अग्रवाल और अंजनी खारियावाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समिति के अनिल गोयल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का भव्य दरबार सजाया गया। सालासर से लाई गई पवित्र ज्योत से 108 ज्योतियां प्रज्ज्वलित की गईं। गोयंका सेवा सदन को विशेष रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं को सवा ग्यारह मण चूरमे का प्रसाद वितरित किया गया और सीता रसोई में भंडारे की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

भक्ति संगीत से वातावरण गूंज उठा जब विभिन्न क्षेत्रों से आए गायकों ने भजनों के माध्यम से हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। भक्तजन जयकारों के साथ झूम उठे और पूरा देवी भवन परिसर जय श्रीराम, जय बजरंगबली और जय हनुमान के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।
सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ में बुधला संत मंदिर मंडल, प्राचीन प्रभात फेरी मंडल, विजय नगर महिला मंडल, सेवा भारती संकीर्तन मंडल, काली देवी माता मंदिर, अनुमिति संस्था, श्री प्रयागगिरी मंदिर से ओम प्रकाश असीजा, संगीतन मंडल से विष्णु, गौर संकीर्तन मंडल से विजय कपूर और कमला नगर से शर्मा मंडल की विशेष भागीदारी रही। इस अवसर पर रविंद्र गोयल, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, दया प्रकाश सर्राफ, श्याम सोनी, लता सिंगल, जितेंद्र सोनी, प्रवीण गुप्ता सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें