फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीसीआई की रोक के बावजूद 12 जून को ही होंगे बार चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की अंतरिम रोक के बावजूद जिला बार एसोसिएशन हिसार के चुनाव 12 जून को निर्धारित तिथि पर ही कराने का निर्णय लिया गया है। वीरवार को बार हॉल में आयोजित आम सभा की बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही बीसीआई के नोटिस का विस्तृत जवाब भेजने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिलीप जाखड़ ने बताया कि आम सभा की बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। बैठक में अधिकांश वकीलों का मत था कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के नामांकन भी दाखिल किए जा चुके हैं। ऐसे में इस चरण पर चुनाव स्थगित करना उचित नहीं होगा। आम सभा ने निर्णय लिया कि बीसीआई को सभी तथ्यों सहित जवाब भेजा जाएगा और 12 जून को मतदान कराया जाएगा।

एडवोकेट दिलीप जाखड़ ने कहा कि यदि बार काउंसिल इस मामले में कोई कार्रवाई करना चाहती है तो वह उसके लिए तैयार हैं। इस पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि वे अकेले नहीं हैं बल्कि पूरा बार उनके साथ खड़ा है। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि बार एसोसिएशन के चुनावों में बार काउंसिल को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। उनका आरोप था कि इस हस्तक्षेप से बार के आपसी भाईचारे और सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


बीसीआई की कार्यकारी समिति के चेयरमैन अपूर्बा कुमार शर्मा ने कुछ अधिवक्ताओं की शिकायतों के आधार पर अंतरिम आदेश जारी कर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि हिसार बार एसोसिएशन के चुनाव बीसीआई तथा पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं कराए जा रहे हैं। इसी आधार पर बीसीआई ने बार एसोसिएशन से तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें