सिवानी मंडी। 11 मार्च को उपायुक्त साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सिवानी उपमंडल के गांव गढ़वा खरकड़ी में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) विजया मलिक ने कार्यक्रम की तैयरियों के लिए अपने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों संग बैठक की।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उपायुक्त ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालयों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें। निरीक्षण के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और कार्यालयों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा लोग समाधान शिविरों में अपनी शिकायतें लेकर जाएं और समाधान पाएं।