फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज बस की चपेट में आने से डीईओ कार्यालय के क्लर्क की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-27/28 के पास बाईपास पर शुक्रवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में कार्यरत क्लर्क की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अर्बन एस्टेट थाना के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोनीपत डिपो की बस गोहाना से हिसार होते हुए सिरसा जा रही थी। सेक्टर-27/28 बाईपास के पास आर्य नगर निवासी ओमप्रकाश बस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस को रोहतक निवासी मनीष चला रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने बस को मौके पर ही रुकवा लिया, जिससे कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

पहले नहरी विभाग में पटवारी थे ओमप्रकाश
ओमप्रकाश पहले नहरी विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत थे लेकिन एक कोर्ट केस के चलते उनकी नौकरी चली गई थी। बाद में उनका चयन क्लर्क पद पर हुआ। फिलहाल वह लघु सचिवालय स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें