फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोहरा घना... सुबह 7 बजे दृश्यता रही शून्य, शाम को फिर छाया, कल बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में शुक्रवार सुबह भीषण कोहरा छा गया। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान दृश्यता कम होकर 150 मीटर रह गई। मगर हकीकत में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। मगर दिन ढलने के बाद फिर से कोहरा छाने लगा और रात 8 बजे तक फिर से घना कोहरा छा गया। मौमस विभाग ने शनिवार को भी भीषण कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

उधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 4 जनवरी को मध्यम श्रेणी, 7 जनवरी को कमजोर व 10 जनवरी को मध्यम श्रेणी का एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 4 जनवरी की रात सक्रिय होने वाले विक्षोभ से 5 व 6 जनवरी जिले में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और एक-दो जगह ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। मगर 7 जनवरी से एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने मिलेगी और फिर से कोहरा, शीतलहर व शीत दिवस की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। इसके बाद 10 से 12 जनवरी को मौसम में फिर से बदलाव होगा।
-
जिले में शीत दिवस व गंभीर शीत लहर का भी कहर

जिले में घने कोहरे के अलावा दिन में शीत दिवस व रात को गंभीर शीत लहर का भी कहर बना हुआ है। शुक्रवार को हिसार में अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा। इसके अलावा बालसमंद में दिन का तापमान 12.6 व रात का तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें