फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुबह छाया घना कोहरा, दृश्यता घटकर 10 मीटर रही

Wed, 24 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार सुबह धुंध के समय स्कूल जाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
हिसार। शहरवासियों को कोहरे से राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस कारण से दृश्यत घटकर मात्र 10 मीटर रह गई। इससे लोगों खासकर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो बाहर घना कोहरा छाया हुआ था। हालात यह थे कि 10 मीटर के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। इस दौरान वाहन रेंग-रेंग सड़कों पर चले। दोपहर तक मौसम साफ हुआ और कोहरे से राहत मिली।
वहीं दिनभर 10 किलोमीटर की गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें