फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मौन जुलुस निकाल कर किया प्रदर्शन,एसपी से की मुलाकात

विज्ञापन
हांसी: जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते अनुसूचि - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी पर अनुसूचित जाति समाज के बारे में जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में जनुसूचित जाति के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के नेता प्रेम सिंह मलिक के नेतृत्व मेें प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि बबीता चौधरी ने जिम्मेदारी के पद पर होने के बाद भी गलत व्यवहार किया है। अनुसूचित समाज के लोगों का आरोप है कि बबीता चौधरी ने वाल्मीकि समाज के घर का पानी व चाय पीने से साफ मना कर दिया था। कांग्रेसी नेता प्रेम सिंह मलिक ने कहा कि बबीता चौधरी ने अनुसूचित जाति समाज के बारे मेें जो गलत भाषा का प्रयोग किया गया था, उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। वाल्मीकि समाज के अंग्रेज सिंह ने कहा कि हमारा समाज शांति पूर्वक आंदोलन करने में विश्वास रखता है और हमें पूरा विश्वास है कि हमें न्याय जरूर मिलेगा। इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विकास चंदा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
क्या था मामला
उपमंडल के गांव उमरा में 27 जुलाई को किशोरी के विवाह की सूचना मिली थी। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने विवाह रुकवाया था। विवाह रुकवाने गयी टीम ने दस्तावेज जांच के बाद नोटिस दिया था। उस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने आरोप लगाया था कि बबीता चौधरी ने उनके समाज के बारे गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें