फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदल चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार देर रात मरीज की मौत होने पर जमकर हंगामा हुआ। मौत से गुस्साए मरीज के परिजनाें ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ हुई।
विज्ञापन


अस्पताल में रखे काउंटर और एलईडी को भी तोड़ दिया गया। सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने परिजनों को रोका। बाद में दोनों पक्षों की बैठक में इस मामले में समझौता हो गया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

24 अप्रैल को जमालपुर निवासी सुरेश को उसके परिजन जिंदल चौक स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आए थे। उसे सरवाइकल और स्पेंडालाइसिस की समस्या बताई गई थी। परिजनों का कहना है कि इतने दिन तक सुरेश ठीक था। वह इतना गंभीर नहीं था कि उसकी मौत हो जाती।
विज्ञापन


परिजनों ने इस पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इतने में मरीज पक्ष के समर्थन में हांसी से एक नेता भी पहुंच गया और उसने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने वहां कर्मचारियों के साथ झड़प करते हुए काउंटर को तोड़ दिया और एलईडी को भी पटक दिया।

अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन एसएचओ देवेंद्र नैन, सिटी एसएचओ मुकेश कुमार और डीएसपी राजेश लोहान मौके पर आए। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन मृतक का शव अस्पताल के गेट पर रखकर नारेबाजी करने लगे। बाद में अस्पताल प्रशासन और मरीज पक्ष के बीच इस मामले में समझौता हो गया। मरीज के भाई सुभाष ने कहा कि उन्हें किसी तरह की कार्रवाई नहीं करवानी है।

अस्पताल के पीआरओ कृष्ण कुमार ने बताया कि मरीज को सरवाइकल स्पाइन की समस्या थी। कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद मरीज के परिजन उसे अपने रिस्क पर रविवार को घर ले गए थे। घर जाने के बाद रविवार रात को लगभग 9 बजे कुछ लोग आए और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। मरीज की मौत अस्पताल में नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें