फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुंदर ब्रांच नहर में पानी छोड़ने की मांग, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 08 Aug 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बास में अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए सिंचाई मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते किसान। स्रोत : संगठ
विज्ञापन
बास। सुंदर ब्रांच नहर में लंबे समय से पानी नहीं आने से खरीफ फसलों पर मंडरा रहे संकट को लेकर शुक्रवार को बास अनाज मंडी में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बास के नायब तहसीलदार के माध्यम से हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

किसानों ने मांग की कि सुंदर ब्रांच नहर में लगातार 15 दिन तक पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए, ताकि धान, बाजरा, ज्वार सहित अन्य खरीफ फसलों को बचाया जा सके।
पंचायत में बास मार्केट कमेटी अध्यक्ष शमशेर मोर के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि सुंदर ब्रांच नहर क्षेत्र की खेती की जीवनरेखा है जिससे करीब 75 गांवों की सिंचाई होती है। लंबे समय से नहर में पानी नहीं आने और बारिश कम होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने कहा कि समय रहते पानी नहीं मिला तो हजारों एकड़ में खड़ी फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन

किसानों ने सिंचाई विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी कई बार नहर में पानी छोड़ने का आश्वासन दे चुके हैं। तय समय पर पानी न छोड़ने से किसानों में विभाग के प्रति रोष बढ़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण पहले भी कई बार सड़क जाम कर चुके हैं।
पंचायत में निर्णय लिया गया कि जल्द ही किसानों का प्रतिनिधिमंडल सिंचाई मंत्री से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराएगा। यदि इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो बास क्षेत्र सहित सभी प्रभावित गांवों के किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएग। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम नहर में पानी छोड़ने का आश्वासन किसानों को दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान किसान तेलु मोर, राजा राम, पुनीत कुमार, राजेश कुमार, अशोक मोर, सुनील कुमार, अमित मोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें